https://www.effectivegatecpm.com/ruyi5vbj?key=df8d2c25e07fd4036616aa1f33a8122f

Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

सलीम खान के जल्द ठीक होने की सुभाष घई ने की दुआ

मुंबई । बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के पिता एवं बॉलीवुड के वरिष्ठ पटकथा लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है और जल्द ही वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है, लेकिन अभी उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में ही रखा जाएगा। इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर पूरा बॉलीवुड सहित उनके प्रशंसक लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं। सलीम खान की तबीयत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में भी चिंता का माहौल है। 

मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई ने उनकी सेहत पर चिंता जताते हुए कहा कि सलीम खान सिर्फ एक महान लेखक ही नहीं बल्कि बेहद सुलझे और नेक इंसान हैं, जिनसे उनका रिश्ता लगभग चार दशकों से रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी इंडस्ट्री उन्हें दिल से सम्मान देती है और ऐसे कठिन समय में सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। घई ने कहा कि सलमान खान तो बाद में उनके साथ जुड़े, लेकिन सलीम खान से जुड़ा उनका रिश्ता हमेशा पारिवारिक रहा है। अस्पताल के बाहर खान परिवार लगातार मौजूद है। सबसे पहले सलमान खान पिता के पास पहुंचे थे। इसके बाद सलमा खान, अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ, बेटियां अलवीरा और अर्पिता तथा हेलेन भी अस्पताल में नजर आईं। 

परिवार के सदस्यों की मौजूदगी से साफ पता चलता है कि वे इस समय एकजुट होकर सलीम खान की देखभाल में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें परिवार और फिल्मी हस्तियों को अस्पताल पहुंचते देखा जा सकता है। कई प्रशंसक भी अस्पताल के बाहर पहुंचकर उनका हाल जानने की कोशिश कर रहे हैं और दुआओं का सिलसिला लगातार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सलीम खान को सांस लेने में तकलीफ की वजह से भर्ती किया गया था। उनकी उम्र 90 वर्ष है और इस उम्र में मामूली स्वास्थ्य समस्याएँ भी गंभीर रूप ले सकती हैं, इसलिए डॉक्टरों की एक बड़ी टीम जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ शामिल हैं उनके इलाज में जुटी हुई है। टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उनके सभी जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं।

Comments (0)

Leave a Comment