Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

मणिपुर असम राइफल्स के दो जवान शहीद, कई घायल

इम्फाल। मणिपुर के उखरुल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सोमवार दोपहर संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस अंधाधुंध गोलीबारी में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात सोमवार दोपहर करीब 1रू30 बजे की है। पहाड़ी जिले उखरुल के नुंगशांग खोंग इलाके से जब 40 असम राइफल्स का काफिला गुजर रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे उग्रवादियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन इस अचानक हुए हमले में दो जांबाजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

राज्य के गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम ने सुरक्षा बलों पर हुए इस कायराना हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखारू मैं उखरुल के नुंगशांग खोंग में 40 असम राइफल्स के काफिले पर हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण हमले से बेहद आहत हूं। ऐसी हिंसक घटनाएं अशांति से जूझ रहे राज्य में शांति और सद्भाव बिगाड़ने का काम करती हैं, जिसे बहाल करने का प्रयास हम सभी मिलकर कर रहे हैं। गृह मंत्री ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि देश के सुरक्षा बल इस कायरतापूर्ण हरकत का मुंहतोड़ जवाब देंगे और हमले के जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Comments (0)

Leave a Comment