Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

मॉनसून सत्र के चलते दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली। 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक संसद सत्र में रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आज़ाद रोड, के कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोका रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड पर ट्रैफिक का दबाव सबसे ज्यादा रहेगा। इन सड़कों पर समय-समय पर सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक को रोका जा सकता है या डायवर्ट किया जा सकता है, ऐसे में इन मार्गों का उपयोग केवल बेहद जरूरी होने पर ही करने की सलाह दी है।

इसके अलावा कई अहम चौराहों और राउंडअबाउट पर भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इनमें विजय चौक, बोट क्लब, रेल भवन राउंडअबाउट, सुनहरी मस्जिद राउंडअबाउट, पटेल चौक राउंडअबाउट, बूटा सिंह राउंडअबाउट, प्राइम चौक राउंडअबाउट, जीआरजी राउंडअबाउट और जलेबी चौक राउंडअबाउट शामिल हैं. इन इलाकों में सुरक्षा जांच, वीआईपी काफिलों की आवाजाही और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रह सकती है। ऐसे में इन रास्तों का इस्तेमाल करने वाले अतिरिक्त समय लेकर निकलें। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं। यदि संभव हो तो लोग जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, विनय मार्ग, कनॉट प्लेस का आउटर सर्किल, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आरएमएल राउंडअबाउट, मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, 11 मूर्ति और सरदार पटेल मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि मॉनसून सत्र के दौरान सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी। इसलिए हालात के मुताबिक किसी भी समय ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर कुछ मार्गों पर अस्थायी रूप से ट्रैफिक रोका जा सकता है या डायवर्ट किया जा सकता है। दिल्ली के जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च के ऐलान के बाद भी दिल्ली पुलिस अलर्ट है।

पुलिस ने सलाह दी है कि जो लोग नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली या संसद भवन के आसपास के इलाकों में काम करते हैं, वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर देख लें। यदि संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन या दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें, जिससे सड़क पर वाहनों की संख्या कम होगी और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी।

Comments (0)

Leave a Comment