Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

मुंबई में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

 मुंबई । मुंबई पुलिस ने अंधेरी (पूर्व) के होटल विला पैलेस में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सांताक्रूज पुलिस स्टेशन की महिला अधिकारी की शिकायत और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

दो युगांडा की महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर भारत लाकर होटल में ही ग्राहकों के लिए मजबूर करने का मामला उजागर हुआ। जांच में सामने आया कि 30 और 36 साल की दोनों युगांडा की महिलाएं रोजगार के बहाने भारत लाई गई थीं। उनका ठहरना और आवाजाही पूरी तरह नियंत्रित थी। केन्याई नागरिक जैस्मिन ने महिलाओं को मुंबई लाने, होटल में रहने और ग्राहकों की व्यवस्था करने में अहम भूमिका निभाई।

होटल प्रबंधन ने न तो विदेशी मेहमानों का सही रिकॉर्ड रखा और न ही अनिवार्य सी-फॉर्म जमा किया। महिलाओं का नाम होटल रजिस्टर में दर्ज न होना पुलिस को साजिश और सबूत छिपाने की ओर इशारा करता है। छापेमारी के दौरान होटल मैनेजर विवेककुमार वैद्यनाथ यादव (26) और हाउसकीपिंग स्टाफ अनिल कुमार जोकू पुष्पाकर (24), धीरज मधुकर जावले (35), महेश राजपाल राजवरिया (45) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब होटल मालिक अक्षय दिलीप शेडगे और केन्याई महिला जैस्मिन की तलाश में जुटी है। होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर उनकी बारीकी से जांच की जा रही है।

Comments (0)

Leave a Comment