Shopping cart
Your cart empty!
Terms of use dolor sit amet consectetur, adipisicing elit. Recusandae provident ullam aperiam quo ad non corrupti sit vel quam repellat ipsa quod sed, repellendus adipisci, ducimus ea modi odio assumenda.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Do you agree to our terms? Sign up
नई दिल्ली । आजकल कम उम्र के युवाओं में पेट बाहर निकलने की समस्या आम होती जा रही है। यह समस्या कई गंभीर बीमारियों की शुरुआत का संकेत भी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह आगे चलकर स्वास्थ्य के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि पेट बाहर निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
कई बार यह शरीर में मौजूद बीमारियों का भी संकेत देता है। सामान्य रूप से गलत खान-पान और असंतुलित जीवनशैली इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। लगातार बढ़ते वजन के साथ पेट भी बाहर आने लगता है। इसके अलावा उच्च रक्तचाप, थायराइड, शुगर जैसी समस्याएं और लंबे समय तक दर्द निवारक दवाइयों का सेवन भी पेट बढ़ने का कारण बन सकता है। महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली पॉलीक्रिस्टीक ओवरी सिंड्रोम(पीसीओडी) जैसी स्थिति में भी पेट और वजन बढ़ने की समस्या देखी जाती है। ऐसे में सही समय पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है।
युवाओं में पेट निकलने का एक बड़ा कारण लंबे समय तक बैठकर काम करना है। आज के समय में पढ़ाई, ऑफिस वर्क और डिजिटल उपकरणों के अधिक इस्तेमाल के कारण युवाओं की शारीरिक गतिविधियां काफी कम हो गई हैं। इसके साथ ही जंक फूड और तले-भुने भोजन का अधिक सेवन भी समस्या को बढ़ाता है। जंक फूड में अक्सर कम गुणवत्ता वाले तेल और अधिक कैलोरी होती है, जो शरीर में चर्बी बढ़ाने का काम करती है। जब व्यक्ति ज्यादा कैलोरी वाला भोजन करता है लेकिन उतनी शारीरिक गतिविधि नहीं करता, तो अतिरिक्त कैलोरी शरीर में वसा के रूप में जमा होने लगती है। यह चर्बी खासतौर पर पेट के आसपास जमा होती है और धीरे-धीरे पेट बाहर निकलने लगता है। कई मामलों में यह स्थिति आगे चलकर फैटी लीवर डिसिज जैसी बीमारियों को भी जन्म दे सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस समस्या से बचने के लिए सबसे पहले खान-पान में सुधार करना जरूरी है। तला-भुना और बाहर का भोजन कम से कम करना चाहिए और घर का ताजा और संतुलित भोजन लेना बेहतर होता है। इसके साथ ही नियमित रूप से व्यायाम करना भी जरूरी है। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या तेज चाल से टहलना शरीर को सक्रिय बनाए रखता है और अतिरिक्त चर्बी को जमा होने से रोकता है। इसके अलावा भोजन धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से बचना चाहिए और लगभग आधे घंटे बाद ही आराम करना चाहिए। भोजन के बाद कुछ देर टहलना भी पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है।
Leave a Comment