Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

प्रधानमंत्री मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले बम की धमकी

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से एक दिन पहले बम धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम में आई एक धमकी भरी कॉल में दावा किया गया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के आसपास बम लगाया गया है और विस्फोट किया जाएगा। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया तंत्र तत्काल सक्रिय हो गए तथा पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

धमकी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कंवरदीप कौर के नेतृत्व में ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच और अन्य जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि धमकी देने वाला व्यक्ति चंडीगढ़ के सेक्टर-24 और सेक्टर-25 क्षेत्र का निवासी है। इसके बाद दोनों इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सेक्टर-24 से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसकी पहचान अविनाश के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शराब का आदी है। हालांकि, उससे लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि धमकी किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी या केवल अफवाह फैलाने की कोशिश। पुलिस उसके कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

Comments (0)

Leave a Comment