Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

सीजेपी प्रदर्शन को लेकर सख्ती पर बोली दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली । दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने पाबंदियां लगाने के फैसले का बचाव किया है। पुलिस का कहना है कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार जरूरी है, लेकिन इसके नाम पर राजधानी के सामान्य जनजीवन, सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों को ठप नहीं होने दिया जा सकता।

पुलिस ने पिछले प्रदर्शनों में हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों के घायल होने और जंतर-मंतर पर भीड़ की सीमित क्षमता का हवाला देते हुए इन प्रतिबंधों को जरूरी बताया है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा के साथ-साथ शहर को सुरक्षित ढंग से चलाना भी जरूरी है। पुलिस के मुताबिक, मौजूदा प्रतिबंध अस्थायी हैं और इनका उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना तथा प्रदर्शनकारियों, स्थानीय निवासियों और कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। दिल्ली पुलिस ने अपने पक्ष में जुलाई में हुए एक प्रदर्शन का उदाहरण दिया। पुलिस के अनुसार, उस प्रदर्शन के लिए एक दिन की अनुमति दी गई थी, लेकिन वह करीब एक महीने तक जारी रहा।

पुलिस का दावा है कि इस दौरान 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 2,000 से अधिक लोग प्रदर्शन में शामिल हुए, जिसके बाद हालात हिंसक हो गए। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि हाल के दिनों में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस ने इन घटनाओं को सुरक्षा संबंधी चिंताओं की वजह बताते हुए कहा कि किसी भी प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है। पुलिस की एक अहम दलील जंतर-मंतर की सीमित क्षमता भी है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन स्थल पर एक समय में लगभग 1,000 लोगों को ही समायोजित किया जा सकता है।


Comments (0)

Leave a Comment