Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

तनिष्क शोरुम में चोरी का मामला

 पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से सुलझाई गुत्थी, मोदीनगर का है दूसरा आरोपी

गाजियाबाद। आरडीसी स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में हुई गहनों की चोरी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला है। फरार सेल्समैन नितिन वर्मा के साथ वारदात में शामिल उसके साथी की पहचान कर ली गई है, जिसके बाद दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में नितिन के साथ दिखा युवक मोदीनगर का निवासी है और नितिन का ही परिचित बताया जा रहा है। पुलिस दोनों की लोकेशन और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।

शुक्रवार सुबह करीब 7रू17 बजे नितिन अपने साथी के साथ शोरूम पहुंचा था। नितिन ने चाबी से शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया, जबकि उसका साथी बाहर निगरानी कर रहा था। लगभग 15 मिनट बाद दोनों वहां से निकल गए। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे गार्ड ने शटर खुला देखा तो चोरी का पता चला। उधर, चोरी हुए गहनों की वास्तविक कीमत का पता लगाने के लिए शुक्रवार को शुरू हुआ स्टॉक ऑडिट जारी रहेगा। 24 घंटे बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शोरूम से कितने लाख रुपये के गहने चोरी हुए हैं। पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।


Comments (0)

Leave a Comment