Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

ट्रेनों के लेट होने नाराज यात्रियों ने रेलवे ट्रैक किया जाम

सोनीपत। ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से परेशान यात्रियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। कुरुक्षेत्र से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन को होलंबी कलां स्टेशन पर काफी देर तक रोके जाने से नाराज यात्री रेलवे ट्रैक पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। यात्रियों ने अप और डाउन दोनों रेल ट्रैक जाम कर दिए, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया। इस दौरान पैसेंजर ट्रेनों के साथ शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोकनी पड़ीं।

मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी अनुसार, ट्रेनों के निर्धारित समय पर नहीं चलने से यात्री पहले से ही परेशान थे। सोमवार को कुरुक्षेत्र से हजरत निजामुद्दीन जा रही ट्रेन को होलंबी कलां स्टेशन पर काफी देर तक रोके रखा गया। इससे यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और वे ट्रेन से उतरकर रेलवे पटरियों पर पहुंच गए। देखते ही देखते यात्रियों ने दोनों दिशाओं के ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और रेल संचालन रोक दिया। 

कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

रेलवे ट्रैक जाम होने से इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। पैसेंजर ट्रेनों के अलावा शताब्दी एक्सप्रेस को भी विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। अचानक रेल यातायात बाधित होने से ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे यातायात करीब एक घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहा। इसके चलते हजारों यात्रियों की यात्रा पर असर पड़ा और उन्हें ट्रेनों के दोबारा चलने का इंतजार करना पड़ा।

रेलवे अधिकारी यात्रियों को मनाने में जुटे

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे यात्रियों से बातचीत कर उन्हें समझाने और रेलवे ट्रैक खाली कराने का प्रयास किया, ताकि रेल संचालन जल्द बहाल किया जा सके। काफी मशक्कत के बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका। 

Comments (0)

Leave a Comment