Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

आज रात मेरे दिल का छोटा सा टुकड़ा टूट गया- शिल्पा राव

मुंबई। मुंबई में एक इवेंट में परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर शिल्पा राव का माइक अचानक बंद कर दिया गया। हाल ही में सिंगर शिल्पा राव यह दुखद अनुभव सुनाया। हाल ही में आयोजित बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट की 10वीं वर्षगांठ पर शिल्पा अपनी ऑडियंस को धन्यवाद कहकर उनसे विदा लेना चाह रही थीं, लेकिन इवेंट में हो रही देरी को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने उनका माइक बंद कर दिया और अगले परफॉर्मर की परफॉर्मेंस शुरू करवा दी। 

उन्होंने इस घटना को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में साझा किया। अपनी पोस्ट में शिल्पा ने लिखा, मुंबई। आज रात मेरे दिल का एक छोटा सा टुकड़ा टूट गया है। दिल बहुत दुखता है जब हमसे कोई बहुत खूबसूरत चीज इस तरह छीन ली जाती है। उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए बताया कि जब म्यूजिक रुक गया था, तब भी दर्शक नहीं रुके और उनका नाम पुकारते रहे, उनकी आवाजों में जो प्यार था, उसे वे महसूस कर सकती थीं। शिल्पा ने यह भी कहा कि आज रात उनकी कहानी अधूरी ही खत्म कर दी गई, लेकिन उन्होंने वादा किया कि वे फिर वापस लौटेंगी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक दिल का इमोजी भी साझा किया, जो उनके दर्द को दर्शाता था। शनिवार को जब शिल्पा राव मंच पर थीं, इवेंट शेड्यूल में देरी होने के कारण उन्हें बीच में ही रोक दिया गया। वे अपनी ऑडियंस का धन्यवाद कर रही थीं और उनका अभिवादन स्वीकार कर रही थीं, लेकिन तभी माइक बंद कर दिया गया और मंच पर लाइटें भी बदल दी गईं। 

इस घटना ने कई लोगों को अचंभित किया और शो के बाद मैनेजमेंट व आयोजकों के इस रवैये की कड़ी आलोचना हुई। खुद शिल्पा ने भी अपने दिल की बात साझा कर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शिल्पा राव की पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में कई प्रशंसकों ने इसे कला का अपमान बताया। एक फैन ने उनकी शालीनता और सहजता की प्रशंसा करते हुए लिखा कि जिस तरह उन्होंने आयोजकों के अव्यवसायिक रवैये को संभाला, वह सराहनीय था। एक अन्य यूजर ने लिखा कि शिल्पा मैम को पूरा सुने जाने का हक था, और कई अन्य प्रशंसकों ने भी उनके साथ हुए व्यवहार पर दुख व्यक्त किया। शिल्पा राव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी और चलेया, बेशरम रंग और घुंगरू जैसे सुपरहिट गाने गा चुकी हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment