Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

करवा चौथ पर घर पर आसानी से और खूबसूरत दिखे

करवा चौथ के खास मौके पर पार्लर जाए बिना घर पर ही आसानी से एक खूबसूरत और चांद सा चमकता हुआ पारंपरिक लुक पाया जा सकता है। तरीके से मेकअप करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं।

स्टेप 1 स्किन प्रेप 

क्लीजिंग और मॉइस्चराइजर: सबसे पहले चेहरे को धोकर साफ करें। इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार अच्छा मॉइस्चराइजर या हाइड्रेटिंग क्रीम लगाएं।

प्राइमर: चेहरे पर सिलकी या हाइड्रेटिंग प्राइमर लगाएं ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे और पोर्स छिपे रहें।

स्टेप 2 बेस मेकअप 

फाउंडेशन: अपनी स्किन टोन से मिलता-जुलता हल्का  फाउंडेशन चुनें। इसे ब्रश या गीले ब्यूटी ब्लेंडर से चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह ब्लेंड करें।

 कंसीलर: आंखों के नीचे काले घेरे या दाग-धब्बे छिपाने के लिए लिक्विड कंसीलर का इस्तेमाल करें।

 सेटिंग पाउडर: बेस को सेट करने के लिए हल्का लूज पाउडर या कॉम्पैक्ट लगाएं।

स्टेप 3 आई मेकअप 

आईशैडा: आंखों पर हल्का ब्राउन, पीच या गोल्डन शेड का आईशैडो लगाएं।

लाइनर और काजल: अपनी आंखों के शेप के अनुसार विंग्ड आईलाइनर बनाएं और वॉटरलाइन पर काला या भूरा काजल लगाएं।

मस्कारा और आईब्रोर :  आईब्रो पेंसिल से आइब्रोज़ को शेप दें और मस्कारा लगाकर पलकों को घना दिखाएं।

स्टेप 4: ब्लश और हाइलाइटर 

ब्लश: गालों के उभरे हिस्से पर पिंक या पीच कलर का ब्लश लगाएं जिससे फ्रेश और नेचुरल ग्लो मिले।

 हाइलाइटर :  गालों की हड्डी नाक की टिप और माथे पर हल्का हाइलाइटर लगाएं।

स्टेप 5: लिपस्टिक और फाइनल टच

 लिपस्टिक: अपने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ मैच करती हुई बोल्ड रेड, मरून, चेरी रेड या पिंक लिपस्टिक लगाएं।

 सेटिंग स्प्रे: मेकअप को पूरे दिन फ्रेश रखने के लिए अंत में मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें।


🌙 Karwa Chauth Ksheer Farms Special Offer! ❤️

Celebrate the festival of love with exclusive festive savings!

🎁 Use Coupon Code: KARWACHAUTH20


Comments (0)

Leave a Comment