Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

दीपके एनडीए में आएं हम स्वागत करेंगे- आठवले

नई दिल्ली। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास आठवले ने एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अपनी पार्टी में शामिल होने का खुला न्योता दिया है। आठवले ने स्पष्ट किया है कि यदि दीपके उनकी पार्टी में आते हैं, तो वे उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए तैयार हैं और उन्हें अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए ऐसे युवा नेताओं की आवश्यकता है। यह निमंत्रण ऐसे समय में आया है जब भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में अपने सहयोगी दल के लिए आठवले लगातार जनाधार बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

नागपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामदास आठवले ने इस निमंत्रण को दोहराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभिजीत दीपके भी बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा का पालन करने वाले एक महत्वपूर्ण युवा नेता हैं। आठवले ने कहा, मैंने दीपके से पहले भी कहा था कि बाबासाहेब की राजनीतिक विरासत को मजबूत करने के लिए दूरदर्शी और ऊर्जावान युवाओं की आवश्यकता है। अगर वे हमारे साथ जुड़ते हैं, तो यह हमारी पार्टी और आंबेडकरवादी आंदोलन, दोनों के लिए बहुत अच्छा होगा। मैं निश्चित रूप से उनका स्वागत करूंगा। यह पहली बार नहीं है जब रामदास आठवले ने अभिजीत दीपके को अपनी पार्ट से जुड़ने का निमंत्रण दिया है। सबसे पहले उन्होंने बीते अगस्त महीने में इसका सार्वजनिक रूप से जिक्र किया था। उस समय उन्होंने एक बयान में कहा था कि बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए अभिजीत दीपके जैसे नेताओं को उनकी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।

अगस्त के बाद से आठवले कई बार दीपके पर टिप्पणी कर चुके हैं, उन्हें अपने समाज का बताया है। आठवले के लगातार निमंत्रणों के बावजूद, अभिजीत दीपके ने अब तक एनडीए में शामिल होने के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। अगस्त महीने में आठवले के पहले ऑफर को लेकर दीपके ने सरकार पर तीखा तंज कसा था। उन्होंने भाजपा के कुछ मंत्रियों के पूर्व बयानों का हवाला देते हुए कहा था कि कुछ दिनों पहले ही भाजपा के नेता उन्हें एंटी नेशनल बता रहे थे और अब उन्हें सत्ताधारी गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है, जो विरोधाभासी है। 


Comments (0)

Leave a Comment