Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

हेयर कलर के समय रखें इन बातों का ध्यान

आजकल युवा लड़कियों में बालों को रंग करने (हेयर कलर) का फैशन तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। यह एक प्रकार से फैशन स्टेट्स तक बन गया है। ऐसे में बाजार में अनेक प्रकार के हेयर कलर आ गये हैं पर केवल बालों को कलर कर लेना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उससे भी ज्यादा जरूरी है कि वह कलर जो आप करने जा रही है आपके चेहरे और त्वचा (स्किन) के रंग से भी मेल खाना चाहिए।

त्वचा के अनुसार हो हेयर कलर

येलो स्किन टोन

यदि आपकी त्वचा हल्के पीलेपन को लिए हुए टोन की है तो आपके बालों के लिए डार्क हेयर कलर अच्छा रहेगा। आपको लाइट हेयर कलर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपके बालों को प्राकृतिक लुक नहीं देगा।

पिंक स्किन टोन

यदि आपकी त्वचा गुलाबी है तो लाल और गोल्डन कलर से बचना चाहिए। इस तरह की स्किन टोन वाले लोगों को एश टोन हेयर कलर करवाना चाहिए।

फेयर स्किन टोन

जिन लोगों की स्किन फेयर होती है वह कोई भी हेयर कलर शेड करवा सकते हैं क्योंकि इनपर कोई भी कलर जम जाता है।

सांवली त्वचा

सांवली त्वचा वाली लड़कियों पर ब्लू ब्लैक, कॉफी ब्राउन, मीडियम एस ब्राउन, मीडियम गोल्डन ब्राउन और साफ्ट एंड पिपर जैसे रंग बहुत अच्छा लगते हैं। इस तरह के रंग आपके चेहरे पर चमक लाते हैं।

आंखे के अनुसार हेयर कलर

भूरी और पीली आंखे

लाल और गोल्डन वार्म टोन वाले हेयर कलर शेड्स उन लोगों के लिए सही रहेंगे, जिनकी आंखे भूरी होती हैं। यह कलर पीले बेस वाली आंखों के लोगों पर भी अच्छा लगेगा।

नीली, ग्रे और काली आंखे

अगर आपकी आंखों का कलर नीला, ग्रे या फिर काला है तो आपको गोल्ड या एश रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह के हेयर कलर आपको खूबसूरत लुक देंगे।


Comments (0)

Leave a Comment