Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

आलिया ने पति की मेहनत पर जताया गर्व

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर भगवान राम के लुक में अपनी बेटी राहा के साथ नजर आ रहे हैं। आलिया ने तस्वीरों के साथ एक भावुक संदेश लिखकर रणबीर की मेहनत और फिल्म की पूरी टीम के प्रति गर्व जताया।


पोस्ट सामने आने के बाद प्रशंसकों ने रणबीर और राहा की तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाया। आलिया ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में रणबीर भगवान राम के रूप में दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे जंगल जैसा दृश्य नजर आ रहा है और वह अपनी बेटी राहा के माथे पर प्यार से किस कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में राहा अपने पिता को गले लगाती दिख रही हैं। हालांकि, दोनों तस्वीरों में राहा का चेहरा सफेद दिल वाले इमोजी से ढका गया है। आलिया ने अपने संदेश में लिखा कि रणबीर ने इस फिल्म के लिए अपनी पूरी मेहनत लगा दी, लेकिन इसके बावजूद बेटी राहा के लिए उनके पास भरपूर प्यार है। 


Comments (0)

Leave a Comment