Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

त्योहारों पर यात्रियों को राहत : उत्तर रेलवे चलाएगा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

चंडीगढ़ से पटना और पूर्णिया के लिए दो विशेष ट्रेनें, अम्बाला छावनी पर भी ठहराव

चंडीगढ़ । फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के अम्बाला मंडल ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेनें 7 से 13 नवंबर के बीच चंडीगढ़ से पटना और पूर्णिया के लिए चलाई जाएंगी, जिससे हजारों यात्रियों को त्योहारों पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। उत्तरी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो महत्वपूर्ण फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें पहली, ट्रेन संख्या 04516/04515 चंडीगढ़-पटना आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल है।

यह ट्रेन चंडीगढ़ से 7 और 10 नवंबर को रात 11:35 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि वापसी में पटना से 8 और 11 नवंबर को रात 11:15 बजे चलेगी। यह सहारनपुर, मुरादाबाद, वाराणसी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। दूसरी ट्रेन संख्या 04514/04513 चंडीगढ़-पूर्णिया आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल है। यह चंडीगढ़ से 7 और 11 नवंबर को रात 10 बजे रवाना होगी और पूर्णिया से 9 व 13 नवंबर को सुबह 6:50 बजे वापसी करेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। यह यमुनानगर, सहारनपुर, लखनऊ और वाराणसी जैसे स्टेशनों से गुजरेगी। इन दोनों विशेष रेलगाड़ियों का अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव निर्धारित किया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।




Comments (0)

Leave a Comment