Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

शाहरुख-एटली की जोड़ी फिर जल्द दिखेगी

अभिनेता शाहरुख खान और निर्देशक एटली की जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर सकती है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत के बाद प्रशंसकों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। शाहरुख खान ने एटली के लिए एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने फिल्म ‘जवान’ के सेट पर बिताए पलों को याद किया और जल्द ही कुछ नया बनाने की इच्छा जताई।

दरअसल, दो नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन पर एटली ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। निर्देशक ने शाहरुख को अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा था कि उनसे सिनेमा के साथ-साथ जीवन और विनम्रता के बारे में भी बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने शाहरुख को अपना मेंटर, मार्गदर्शक और शुभचिंतक बताया था। एटली ने फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ की भी तारीफ की थी और बड़े पर्दे पर शाहरुख को देखने की उत्सुकता जताई थी। इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा कि वह अपने ‘जवान’ कैप्टन के साथ सेट पर बिताई मस्ती को याद कर रहे हैं। उन्होंने जल्द ही कुछ नया बनाने की बात कही और एटली को प्यार भेजा। 


Comments (0)

Leave a Comment