Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

घुंघराले बालों की देखभाल इस प्रकार करें

अगर आपके भी बाल घुंघराले हैं तो इस प्रकार आप उनकी आसानी से देखभात कर सकते हैं। घुंघराले बाल देखने में जितने मनमोहक और आकर्षक लगते हैं, उनकी सही देखभाल करना उतना ही चुनौतीपूर्ण हो सकता है। घुंघराले बालों  के आपस में उलझ जाने और नमी की कमी से रूखे-बेजान हो जाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं बालों को बार-बार कंघी करने और ज़रूरत से ज़्यादा धोने से भी ये खराब होते हैं। हालांकि, अच्छी ख़बर यह है कि इन परेशानियों से निपटने के लिए महँगे उत्पादों की ज़रूरत नहीं है, बल्कि कुछ आसान आदतों में बदलाव करके ही आप अपने घुंघराले बालों की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। यह समझना सबसे ज़रूरी है कि हर किसी  के बालों का प्रकार और उनकी ज़रूरतें अलग होती हैं, इसलिए किसी एक का तरीका दूसरे के लिए उतना ही प्रभावी हो, यह ज़रूरी नहीं है।

सबसे पहले बात बाल धोने की। घुंघराले बालों को हर दिन धोना आवश्यक नहीं है। बालों को कितनी बार धोना चाहिए, यह मुख्य रूप से आपकी सिर की त्वचा में तेल, पसीना, धूल के जमाव और डैंड्रफ जैसी समस्याओं पर निर्भर करता है। यदि आपकी सिर की त्वचा ज़्यादा तैलीय नहीं है, तो बार-बार शैम्पू करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। बहुत ज़्यादा सफाई करने से बालों में मौजूद प्राकृतिक तेल, जो उन्हें मुलायम और चमकदार बनाए रखता है, कम हो सकता है, जिससे बाल और रूखे महसूस होने लगते हैं। अपने बालों और सिर की त्वचा की ज़रूरतों को समझकर ही शैम्पू की आवृत्ति तय करना बेहतर है।

शैम्पू लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे मुख्य रूप से सिर की त्वचा पर लगाकर ही सफाई करनी चाहिए। बालों की पूरी लंबाई को ज़ोर-ज़ोर से रगड़ने की कोई ज़रूरत नहीं होती। शैम्पू का झाग बालों की लंबाई तक पहुँचकर उसे पर्याप्त रूप से साफ कर देता है। अगर बाल धोने के बाद बहुत सूखे या उलझे हुए लगते हैं, तो एक हल्का शैम्पू और उसके बाद एक अच्छा कंडीशनर का इस्तेमाल काफी मददगार साबित हो सकता है।

कंडीशनर घुंघराले बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कंडीशनर बालों की बाहरी सतह को चिकना बनाने में मदद करता है। इससे बाल आपस में कम उलझते हैं और उन्हें सुलझाना आसान हो जाता है। शोध भी बताते हैं कि कंडीशनर बालों के बीच होने वाली रगड़ को कम करता है, जिससे बालों को सुलझाते समय होने वाले नुकसान में भी कमी आती है। इसलिए, शैम्पू के बाद बालों की लंबाई और सिरों पर कंडीशनर लगाना बेहद फायदेमंद है।बालों को सुखाने का तरीका भी उनकी सेहत के लिए बहुत मायने रखता है। नहाने के बाद तौलिये से बालों को ज़ोर से रगड़ने के बजाय, हल्के हाथों से थपथपाकर पानी सोखें। गीले बालों को खींचकर या ज़ोर-ज़ोर से कंघी करने से भी बचना चाहिए। घुंघराले बालों में बार-बार खिंचाव और रगड़ से उनके टूटने का ख़तरा काफी बढ़ जाता है।

बालों को अतिरिक्त मुलायम और सुलझा हुआ रखने के लिए हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ख़ासकर बाल धोने के बाद हल्के गीले बालों पर इसकी थोड़ी मात्रा लगाने से बालों की सतह चिकनी महसूस होती है और उलझन कम होती है। हालांकि, ज़्यादा उत्पाद लगाने से बाल चिपचिपे या भारी दिख सकते हैं, इसलिए कम मात्रा ही पर्याप्त है। इन सरल आदतों को अपनाकर आप अपने घुंघराले बालों की प्राकृतिक सुंदरता को आसानी से निखार सकती हैं।





Comments (0)

Leave a Comment