Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

नशे में होने के बाद भी सोबर्स सहित इन दिग्गजों ने बनाये हैं कई रिकार्ड

मुम्बई । हाल के दिनों में जिस प्रकार से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स को नाइट क्लबा विवाद के बाद संन्यास पर मजबूर होना पड़ा वैसा पहले के समय के क्रिकेटरों के मामले में नहीं था। इसका कारण है कि आज काफी सख्त नियम हैं और खिलाड़ियों की फिटनेस पर काफी ध्यान दिया जाता है। ऐसे में कोई खिलाड़ी देर रात तक बाहर रहने या शराब पीने के बारे में सोच भी नहीं सकता। वहीं पहले के दौर में इस प्रकार के सखत नियम नहीं थे। तब महान ऑलराउंडर गैरी सोबर्स सहित कुछ खिलाड़ियों के लिए मैदान का अनुशासन उसके बाद के समय से नहीं जुड़ा था। ऐेसे में वे रातभर बीच महफिलें सजाते और अगली सुबह भारी सिर व लड़खड़ाते कदमों के साथ मैदान पर उतरकर ऐसा करिश्मा कर जाते थे कि दर्शक हैरान रह जाते थे। 

पार्टी के सबसे अधिक शौककीन वेस्टइंडीज के महानतम ऑलराउंडर गैरी सोबर्स थे। साल 1973 के लॉर्ड्स टेस्ट का एक बेहद मशहूर किस्सा उनसे जुड़ा है।  इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच चल रहा था, लेकिन खेल खत्म होते ही सोबर्स सीधे किसी नाइट क्लब की ओर निकल पड़े। पूरी रात शराब के दौर चले और वह सुबह तड़के होटल लौटे। नींद पूरी होना तो दूर, वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। जब वह मैदान पर पहुंचे, तो वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी चल रही थी। कप्तान रोहन कन्हाई के आउट होने के बाद जब सोबर्स क्रीज पर पहुंचे, तो उनकी हालत बेहद खराब थी। उन्हें गेंदें सही से दिखाई नहीं दे रही थीं और पेट दर्द से वह बेहाल थे। लेकिन अपनी अद्भुत प्रतिभा के दम पर वे खेलते रहे और देखते ही देखते शतक के करीब पहुंच गए। उन्होंने 150 रनों की बड़ी पारी खेलकर वेस्टइंडीज को मैच में एक पारी और 226 रनों से जीत दिलायी। 

सोबर्स ने इससे पहले 1968 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी महिला मित्र के साथ होटल चले गये। दूसरे दिन वह सीधे ही स्टेडियम पहुंचे और बल्लेबाजी के लिए उतर गये। उन्होंने 113 मिनट में तेजी से 132 रन बना दिये।  साल 1958-59 के भारत दौरे पर भी उन्होंने रात के दो बजे तक शराब पीने के बाद अगले दिन पांच घंटे तक बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बना दिये। सोबर्स ही नहीं दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक ओपनर हर्शल गिब्स भी इसी प्रकार के खिलाड़ी थी। अपनी आत्मकथा में गिब्स ने माना है कि  उन्होंने अपने करियर के कई बड़े मैचों से कुछ घंटे पहले जमकर शराब पी थी। इसके बावजूद मैदान पर उनके प्रदर्शन में कमी नहीं आई। इंग्लैंड के आक्रामक ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को पब और पार्टियों का बेहद शौक था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका एक यादगार टेस्ट शतक तब आया, जब वे पूरी तरह से हैंगओवर में थे। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर  एंड्रयू साइमंड्स भी इसी प्रकार के खिलाड़ी थे। कई बार मैच की सुबह साइमंड्स गंभीर हैंगओवर में पाए गए, लेकिन उनकी अद्भुत फील्डिंग और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी टीम को कठिन हालातों से बाहर निकाल लाती थी। 

Comments (0)

Leave a Comment