Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत चित्र अभिव्यक्ति प्रतियोगिता आयोजित

नई दिल्ली। हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (IREDA) के राजभाषा प्रभाग द्वारा संस्था के कर्मियों के लिए चित्र अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संस्था के 55 कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन अपराह्न 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया गया। प्रतिभागियों ने चित्रों के माध्यम से अपने विचारों, भावनाओं और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मियों में हिंदी के प्रति रुचि, सृजनात्मकता एवं अभिव्यक्ति की क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा।


प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में डॉ. मीनाक्षी रानी, सहायक आचार्य, हिंदी विभाग, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए हिंदी को केवल संपर्क एवं कार्यालयीन कार्यों की भाषा ही नहीं, बल्कि विचारों और भावनाओं की प्रभावशाली अभिव्यक्ति का माध्यम बताया। उन्होंने प्रतियोगिता की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए निर्णायक की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

राजभाषा प्रभाग द्वारा आयोजित इस रचनात्मक प्रतियोगिता ने हिंदी पखवाड़े के आयोजनों को नई ऊर्जा प्रदान की तथा प्रतिभागियों को हिंदी के माध्यम से अपनी सृजनात्मक प्रतिभा अभिव्यक्त करने का अवसर दिया।

Comments (0)

Leave a Comment