Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

सीजेपी ने अपनी फंडिंग का किया खुलासा

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शुक्रवार से मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक नए आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फंडिंग पर उठ रहे सवालों पर जवाब दिया और कहां कि हां मैं 30 हजार के जूते पहनता है क्योंकि मैं इतने महंगे जूते खरीदने में सक्षम हूं। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिजीत दीपके से सीजेपी की फंडिंग को लेकर सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि जब वह चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग करते हैं, तो क्या वह अपनी पार्टी की फंडिंग के स्रोत बता सकते हैं। इस पर दीपके ने तल्ख लहजे में जवाब दिया कि फंडिंग बताने से क्या चुनाव सुधर जाएंगे। 

उन्होंने कहा, मुझे माफ कीजिएगा, सवाल में लॉजिक नहीं है। हमारी फंडिंग का और चुनाव आयोग में जो धांधली चल रही है, उसका क्या लेना देना है? दीपके ने अपने महंगे जूतों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें यह बताने में कोई शर्म नहीं है कि उनके जूते 30 हजार रुपये के हैं और वह इसके लिए सक्षम हैं। उन्होंने अपनी अमेरिका यात्रा का हवाला देते हुए कहा कि यदि वह अमेरिका की फ्लाइट लेकर इंडिया से जा सकते हैं, तो मुंबई से दिल्ली तक का सफर करना उनके लिए मुश्किल नहीं। इससे पहले सीजेपी ने स्कूल ठीक करो अभियान भी शुरू किया था, जिसके तहत अलग-अलग राज्यों के सरकारी स्कूलों में टीम पहुंची थी।

प्रदर्शन से ठीक पहले गुरुवार को अभिजीत दीपके को मुंबई के मरीन ड्राइव पर समर्थकों के साथ तख्तियां लेकर जुटने के बाद हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि, कुछ ही मिनटों के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। शुरुआत में सीजेपी ने इस खबर को फर्जी बताया था, लेकिन जल्द ही एक वीडियो सामने आया जिसमें दीपके पुलिस अधिकारियों के साथ जाते हुए दिखाई दिए। एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला निरीक्षक समेत एक टीम दीपके के पास पहुंची और उन्हें एक वैन में थाने ले गई। अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें देशद्रोही बताया है और उनके इस्तीफे के साथ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देशभर में विरोध प्रदर्शनों की श्रृंखला शुरू की जाएगी। उन्होंने गोवा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में प्रदर्शन करने की योजना बताई। इसके साथ ही, अक्टूबर के अंत में दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बड़ा प्रदर्शन भी शुरू करने की घोषणा की गई है। दीपके ने इससे पहले भी पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था और साफ कहा है कि वह जेल जाने से नहीं डरते और बार-बार प्रदर्शन करने के लिए वापस आएंगे।


Comments (0)

Leave a Comment