Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

व्यवसायिक उपयोग वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । व्यवसायिक उपयोग वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गयीहैं। इस बार 19 किलो वाले व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पहले की तरह ही बने हुए हैं।

राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले व्यवासायिक उपयोग वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की  बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में यह सिलेंडर 2,810 रुपये में मिलेगा, जबकि इससे पहले सितंबर माह में इसकी कीमत 2,747.50 रुपये थी। देश के अन्य प्रमुख महानगरों में भी ये सिलेंडर महंगा हुआ है। मुंबई में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 2,764.50 रुपये, कोलकाता में 2,954 रुपये और चेन्नई में 2,983 रुपये का हो गया है। इसी प्रकार, बेंगलुरु में इसकी कीमत 2,898 रुपये, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 2,932.50 रुपये और बिहार की राजधानी पटना में 3,100.50 रुपये तक पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग सेवाओं और अन्य व्यवसायकि उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगी।

वहीं, आम जनता के लिए राहत की खबर यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी 942 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह, मुंबई में 14.2 किलो वाला सिलेंडर 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिल रहा है। यह स्थिरता लाखों परिवारों के मासिक बजट पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी, विशेषकर ऐसे समय में जब अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं।


Comments (0)

Leave a Comment