Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

अखिलेश यादव की यात्रा में जेसीबी की चपेट में आने से बच्चे की मौत

परिजनों ने की सड़क जाम, जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग  

गोरखपुर। गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा में एक दुखद हादसा हो गया, जिसमें एक 13 के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना झारखंडी इलाके में हुई जब एक जेसीबी की चपेट में आने से बीजेपी नेता ओंकार सिंह के बेटे आर्यवर्धन सिंह की जान चली गई। हादसे के बाद बच्चे को इलाज के लिए एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और अखिलेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

गोरखपुर के जिलाधिकारी ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि रथयात्रा में शामिल जेसीबी के कारण आर्यवर्धन सिंह हादसे का शिकार हो गए। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। परिजनों का आरोप है कि रथयात्रा के दौरान खड़ी जेसीबी की वजह से यह हादसा हुआ, और उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान इलाके में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। जिलाधिकारी ने बताया कि परिवार और स्थानीय लोगों का आरोप है कि रथयात्रा के कार्यक्रम के दौरान मौजूद जेसीबी की वजह से बच्चे की मौत हुई है। जिलाधिकारी के मुताबिक परिजनों ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है और इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी जा रही है। प्रशासन की ओर से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है, और हादसे में शामिल जेसीबी को भी जब्त कर लिया गया है। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है।



Comments (0)

Leave a Comment