Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और बलिदान को किया नमन!

माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, "देश सेवा" का लिया संकल्प

नई दिल्ली: वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर आज जेके फाउंडेशन एवं श्री गोपाल गऊशाला परिवार द्वारा दिल्ली स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों,  ने एकत्रित होकर रानी लक्ष्मीबाई जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन कर दो मिनट का मौन रखकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी वीर-वीरांगनाओं को याद किया।

  इस अवसर पर जेके फाउंडेशन एवं श्री गोपाल गऊशाला अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि "रानी लक्ष्मीबाई ने 'मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी' कहकर पूरे देश में स्वाभिमान की अलख जगाई और खुद के प्राण न्यौछावर कर उत्तम बलिदान दिया। आज हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।" जैन ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई नारी शक्ति की प्रतीक हैं। उनके त्याग और बलिदान से हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और समाज सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। 

अंत में उपस्थित सभी लोगों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों के साथ देश सेवा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जेके फाउंडेशन एवं श्री गोपाल गऊशाला परिवार के सर्व श्री सुशील जैन, शिवकुमार गोयल, राज वालिया,मीनू जैन पंडित राधेश्याम शर्मा, दुष्यंत त्यागी उपस्थित रहे।

#RaniLakshmiBaiJayanti #RaniLakshmiBai #JKFoundation #ShriGopalGaushala #JhansiKiRani #VeeranganaLakshmibai #DelhiNews #BharatHeadline


Comments (0)

Leave a Comment