Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

श्री गोपाल गौशाला शुक्रताल में गोपाष्टमी पर 50 भक्तों ने किया संयुक्त गौ-पूजन

मुजफ्फरनगर: कार्तिक शुक्ल अष्टमी, गोपाष्टमी के पावन अवसर पर जेके फाउंडेशन द्वारा संचालित श्री गोपाल गौशाला, शुक्रताल में भव्य गौ.पूजन का आयोजन किया गया। सभी गऊ प्रेमी इस कार्यक्रम के लिए बस द्वारा दिल्ली से चलकर शुक्रताल पहुंचकर इस पावन पर्व पर 50 श्रद्धालुओं ने संयुक्त रूप से गौ माता का विशेष पूजन किया। सर्वप्रथम गौ माता को स्नान कराकर, चंदन,रोली, पुष्पमाला, चुनरी और मोरपंख से श्रृंगार किया गया। इसके बाद सभी भक्तों ने एक साथ गौ माता की आरतीए परिक्रमा और गुड़.चारा, हरा चारा व फल खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गोपाष्टमी वह पावन तिथि है, जिस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गौ.चारण की जिम्मेदारी संभाली थी। इसी भाव से गौशाला परिसर में  गौ माता की जय और श्जय श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर जेके फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा किए गौपाष्टमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गौ माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। गौ माता हमारी संस्कृति, कृषि और आरोग्य की आधार हैं। आज 50 लोगों ने एक साथ बैठकर जो संयुक्त पूजन किया है, वो समाज के लिए गौ.रक्षा और गौ.सेवा का बड़ा संदेश है। हमारा संकल्प है कि गौशाला की हर गाय को माँ जैसा सम्मान और स्नेह मिले।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गौ.रक्षा, गौ.सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।

#Gopashtami2026 #ShriGopalGaushala #Shukratal #GauPujan #GauMata #GauSeva #GauSanrakshan #Gopashtami #SanatanDharma #BharatHeadline


Comments (0)

Leave a Comment