Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

वंदे भारत ट्रेन में फंसे लोगों को देना पड़ा भारी जुर्माना

नई दिल्ली । भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए अब वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी हाईटेक ट्रेनें चला रही है, जिसमें तमाम ऑटोमैटिक फंक्शन मौजूद हैं। यात्री सुविधाओं के मामले में यह ट्रेन पुरानी ट्रेनों से काफी अलग है, यही वजह है कि इस ट्रेन को आम ट्रेन की तरह ट्रीट करना महंगा भी पड़ सकता है। इसका दिलचस्प उदाहरण देखने को मिला है कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर, जहां अपने परिजनों को वंदे भारत ट्रेन से छोड़ने के लिए पहुंचे 12 लोगों को 36000 रुपये का जुर्माना देना पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला बीते रविवार का है, जब कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जब वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22415 सुबह 9.26 बजे रवाना होने को तैयार थी। इस बीच अपने परिजनों को इस ट्रेन में अंदर छोड़ने के लिए चढ़े, लेकिन 9.30 बजे ट्रेन चलने लगी और उसके उतरने से पहले ही ऑटोमैटिक दरवाजे बंद हो गए। ऐसे में ये 12 लोग ट्रेन में ही फंस गए। आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर आम ट्रेनों में देखने को मिल जाता है कि लोग अपने रिश्तेदारों को ट्रेन में बिठाने जाते हैं और कुछ लोग ट्रेन चलने के बाद बोगियों से बाहर निकलते हैं, लेकिन ऐसा ही ट्रीटमेंट वंदे भारत ट्रेन के साथ करना लोगों का महंगा पड़ गया। दरअसल, वंदे भारत में फंसे लोगों ने ट्रेन में मौजूद स्टाफ से मदद मांगी, लेकिन उनसे साफ कह दिया गया कि इस हाईटेक ट्रेन को तुरंत नहीं रोका जा सकता। ट्रेन में हंगामा होता देख वंदे भारत स्टाफ ने टूंडला कंट्रोल रूम को अलर्ट किया और आखिरकार कानपुर से 79 मिनट के सफर के बाद रेलवे अधिकारियों ने इस ट्रेन को इटावा जंक्शन पर बिना किसी शेड्यूल के रुकवाया गया। ट्रेन सुबह करीब 10.50 बजे इटावा स्टेशन पर पहुंची। 

कानपुर सेंट्रल और इटावा जंक्शन के बीच करीब 139 किमी की दूरी है। वंदे भारत के इटावा स्टेशन पर रुकने के बाद इसमें फंसे 12 लोगों को ट्रेन से नीचे उतारा गया और स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स पोस्ट तक ले जाया गया। रेलवे कमर्शियल स्टाफ ने प्रति व्यक्ति को बिना वैलिड टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट के यात्रा करने पर 3,000 रुपये का जुर्माना वसूला यानी 12 लोगों से 36,000 रुपये लिए गए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत ट्रेनों में ऑपरेशनल सेफ्टी के लिए ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने वाले सिस्टम लगे हैं। इस पूरे मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि इन लोगों के पास प्लेटफॉर्म टिकट तक नहीं था और अंदर फंसने के बाद उन्होंने ट्रेन में हंगामा भी किया था। 


Comments (0)

Leave a Comment