Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

बारिश में सर्दी-जुकाम से राहत के लिए सौंठ का इस्तेमाल करें

बारिश का दौर शुरू हो चुका ह!. इसी के साथ सर्दी-जुकाम, बुखार और ठंड लगने जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है! खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम में जल्दी प्रभावित होते हैं। बारिश में भीगने के बाद यदि शरीर में सर्दी या बुखार के लक्षण दिखें तो बिना घबराए देसी नुस्खे अपनाकर राहत पाई जा सकती है। इनमें सबसे प्रभावी उपाय है सौंठ (सूखा अदरक) का इस्तेमाल।

  • सौंठ में एंटी-वायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो मानसूनी संक्रमणों से लड़ने में सहायक होते हैंफ यह शरीर को गर्मी प्रदान करता है। सौंठ में मौजूद जिंजरोल और शोगोल जैसे तत्व बुखार को कम करने और प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने में कारगर हैं। इसके सेवन से न केवल सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। 
  • सौंठ के सेवन का सबसे आसान और असरदार तरीका है सौंठ की चाय। इसके लिए एक कप पानी लें। उसमें आधा चम्मच सौंठ पाउडर डालें। इसके बाद एक चम्मच शहद और कुछ नींबू की बूंदें डालें। इस मिश्रण को 5 मिनट तक उबालें और गुनगुना पीएं। इसे दिन में दो बार पीने से सर्दी-जुकाम और गले की खराश में तेजी से राहत मिलती है। सर्दी के लक्षण दिखते ही सौंठ और गुड़ को मिलाकर सेवन करना भी काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को गर्म रखता है और खांसी-जुकाम के शुरुआती लक्षणों को रोकने में मदद करता है.

वहीं एक अन्य कारगर उपाय है हल्दी, सौंठ, काली मिर्च और तुलसी को पानी में उबालकर काढ़ा बनाना। इस काढ़े को गुनगुना पीने से गले की खराश, खांसी और बुखार में राहत मिलती है। यह उपाय बच्चों के लिए भी सुरक्षित है। 

Comments (0)

Leave a Comment