Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत समान है अंजीर

नई दिल्ली। अंजीर एक ऐसा फल है जिसमें कई विटामिन और मल्टीन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। स्वाद में मीठा होने के बावजूद डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। यह खनिज, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है, खासकर इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर इंसुलिन के कार्य को तेज कर ब्लड शुगर को पचाने में मदद करता है।  इस वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए अंजीर का सेवन किसी अमृत से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं डायबिटीज में आप अंजीर का सेवन कैसे करें और एक दिन में कितनी मात्रा में इसका सेवन करना सुरक्षित है।

अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, जो लगभग 51 के आसपास है। कम जीआई वाले खाद्य पदार्थ रक्त शर्करा के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित विकल्प बन जाता है। इस कारण डायबिटीज के मरीज अंजीर का सेवन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें खाने के तरीके और मात्रा पर थोड़ा ध्यान देना होगा। दरअसल, इसका ज्यादा सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ब्लड शुगर के मरीजों को एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 2 से 3 अंजीर खाना चाहिए। साथ ही, अंजीर का सेवन भिगोकर ही करना चाहिए। 2-3 अंजीर को रात भर पानी में भिगोकर अगली सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ खाएं। इस प्रकार से अंजीर का सेवन आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। अंजीर कैल्शियम और पोटैशियम दोनों का एक उत्कृष्ट स्रोत है। ये खनिज हड्डियों के घनत्व को बेहतर बनाने के लिए एक साथ काम करते हैं, जो बदले में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है। 

अध्ययनों से पता चलता है कि विशेष रूप से पोटेशियम युक्त आहार हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है और हड्डियों के टर्नओवर को कम कर सकता है, जिससे हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहती हैं। स्किन के लिए भी लाभकारीरू अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व और विटामिन, सीबम उत्पादन और त्वचा में मेलेनिन को संतुलित करने में मदद करते हैं, साथ ही एपिडर्मल पानी की कमी को रोकते हैं और त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। यह त्वचा को झुर्रियों और समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है, जिससे त्वचा चमकदार और स्वस्थ दिखती है। हालांकि, अंजीर खून को गाढ़ा करने का गुण रखता है, इसलिए रक्त को पतला करने वाली दवा लेने वाले लोगों को इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।


Comments (0)

Leave a Comment