Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

एआई के नए आयामों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

नई दिल्ली। श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय में दो दिवसीय 8वां द्विवार्षिक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस “फ्रंटियर्स इन एआई: शेपिंग द फ्यूचर ऑफ मैनेजमेंट” का आयोजन 9 एवं 10 अप्रैल को किया जा रहा है। यह कॉन्फ्रेंस सेमिनार कमेटी द्वारा वित्त एवं व्यवसाय अर्थशास्त्र विभाग तथा एप्लाइड सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज संकाय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस के संयोजक डॉ. वैभव पुरी हैं। जिन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। 


कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. कवल गिल (प्राचार्या, मुख्य संरक्षक) के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने एआई के प्रयोग से प्रशासनिक कार्यों को सरल, शीघ्र और व्यवस्थित बनाने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में सह-संरक्षक के रूप में प्रो. अमिताभ गुप्ता  (वरिष्ठ प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, वित्त एवं व्यवसाय अर्थशास्त्र विभाग; डीन, एप्लाइड सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय)उपस्थित रहे। जिन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए संयोजक और महाविद्यालय की प्रशंसा की और ए आई के बारे में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री अमित गुप्ता (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट – इंजीनियरिंग एवं हेड, डेटा साइंस एंड एआई/एमएल, ह्यूजेस सिस्टम्स) भी उपस्थित रहे। इन्होंने ए आई की उपयोगिता को देखते हुए उसकी  विश्वासनीयता पर अपने विचार साझा किए और ए आई में भी समझादरी के साथ काम लेने की बात को स्वीकारा। ए आई के कार्यों को आंख बंद कर के विश्वास नहीं किया जा सकता इसमें मानवीय समझ की भूमिका भी अहम है। यह ठीक है कि ए आई ने काम को आसान बनाया है पर ऐसा नहीं है कि वह मानव का विकल्प बन जाए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि श्री हरनीत सिंह (संस्थापक, द लायन; चीफ एआई ऑफिसर, रॉबिट एआई; चीफ कन्वीनर, भारत एआई यात्रा) उपस्थित रहें। इन्होंने ए आई के वास्तविक उपयोग के अपने विचार साझा किए। इन्होंने एक काव्य पंक्ति के माध्यम से अपनी बात का आरम्भ की और बहुत ही सरल शब्दों में ए आई के बारे में अपने विचार साझा किए।


पहले दिन प्लेनरी/पैनल डिस्कशन सेशन “एआई एवरीवेयर: ट्रांसफॉर्मिंग कोड, कैपिटल एंड कस्टमर्स” आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञों ने एआई के व्यापक प्रभावों पर चर्चा की। साथ ही टेक्निकल सेशन्स में आईटी एंड डेटा एनालिटिक्स, मार्केटिंग मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स एंड पब्लिक पॉलिसी तथा जनरल मैनेजमेंट जैसे विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए ।

कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन 10 अप्रैल को प्लेनरी/पैनल डिस्कशन सेशन दो “फ्रॉम हाइप टू हार्ड नंबर्स: असेसिंग एआईज़ क्रॉस-डोमेन रिलेवेंस” आयोजित किया जाएगा।


यह कॉन्फ्रेंस हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी हो रही है। यह कॉन्फ्रेंस वर्तमान और भविष्य में भी सभी के लिए बहुत सार्थक होगी।

Comments (0)

Leave a Comment