Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

एस.जी.जी.एस.सी.सी. को मिला बेस्ट ग्रीन टेक्नोलॉजी कॉलेज अवार्ड

नई दिल्ली। भारत अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (India International Centre), में आयोजित ब्लू इकोनॉमी समिट 2026 के अवसर पर श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SGGSCC) को “बेस्ट ग्रीन टेक्नोलॉजी कॉलेज अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, हरित प्रौद्योगिकी तथा सतत विकास के क्षेत्र में कॉलेज के उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कवल गिल के नेतृत्व में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने समारोह में भाग लिया।


प्रतिनिधिमंडल में  प्रो. आराधना नंदा, डॉ. रचना सेठी, डॉ. नेहा गोयल, डॉ. मीनाक्षी रानी  शामिल थीं। समारोह में विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया, जिससे वे इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साक्षी बन सके। कॉलेज परिवार ने इस सम्मान को संस्थान की सामूहिक मेहनत, नवाचार और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। इस उपलब्धि पर कॉलेज समुदाय में हर्ष का वातावरण है तथा सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को बधाइयाँ दी गईं।

Comments (0)

Leave a Comment