Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

नई दिल्ली। हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा 9 सितंबर 2026 को स्टाफ रूम में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संकाय सदस्यों को हिंदी साहित्य एवं काव्य से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम का आयोजन समिति की संयोजक डॉ मीनाक्षी रानी के मार्गदर्शन में तथा हिंदी विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर प्रोण् ज्योति कौर के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी पसंदीदा कविताओं का भावपूर्ण एवं प्रभावशाली पाठ प्रस्तुत किया।


प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रेमए प्रकृतिए मानवीय संवेदनाओंए सामाजिक सरोकारों और जीवन के विविध पक्षों को अभिव्यक्त किया। अलग.अलग विभागों के शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को बहुआयामी एवं जीवंत बना दिया। कविता पाठ के दौरान साहित्यिक वातावरण के साथ.साथ प्रतिभागियों की काव्य.प्रतिभा और सृजनात्मकता भी देखने को मिली।

कार्यक्रम ने न केवल हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम को बढ़ावा दियाए बल्कि विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों को साहित्य के माध्यम से एक.दूसरे से जुड़ने का अवसर भी प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित संकाय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ।

Comments (0)

Leave a Comment