Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

खजूर को 5 नट्स न्यूट्रिशन से भरपूर

नई दिल्ली। खजूर कई तरह के न्यूट्रिशन से भरपूर होता है, जो इसे एक बेहद हेल्दी ड्राई फ्रूट बनाता है। हालांकि, अगर आप खजूर को सही नट्स और सीड्स के साथ मिलाकर खाते हैं, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं और शरीर की अलग-अलग परेशानियों में राहत मिल सकती है। जैसे कई लोग खजूर को दूध के साथ खाते हैं, वैसे ही कुछ और खास कॉम्बिनेशन हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। 

मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट ने खजूर के साथ नट्स और सीड्स के 5 ऐसे कॉम्बिनेशन साझा किए हैं, जिन्हें खाने पर थकान, कमजोरी, हार्माेनल इंबैलेंस और अन्य कई समस्याओं में आराम मिल सकता है। तो अगली बार जब आप खजूर खाने वाले हों, तो अपनी समस्या के आधार पर इन कॉम्बिनेशंस में से किसी एक को चुनकर खाएं और ज्यादा फायदे प्राप्त करें- अगर आप खजूर के साथ काजू खाते हैं, तो आपको खजूर के पोटैशियम, फाइबर और आयरन जैसे गुणों के साथ-साथ काजू में मौजूद हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और मैग्नीशियम मिलता है। इन दोनों को मिलाकर खाने से घुटनों और जोड़ों के दर्द में विशेष आराम मिलता है, क्योंकि ये हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, खजूर के साथ पंपकिन सीड्स (कद्दू के बीज) का सेवन हार्माेनल इंबैलेंस को सुधारने में मदद करता है। पंपकिन सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ जिंक, आयरन और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है। ये पोषक तत्व अच्छी नींद लाने, हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। इसलिए, हार्माेनल स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए यह एक उत्तम कॉम्बिनेशन है। 

खजूर के साथ बादाम खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है। यदि कोई व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ता है और उसकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो उसे खजूर और बादाम को एक साथ पेयर करके खाना चाहिए। बादाम में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक होते हैं। खजूर के साथ दूध पीनारू खजूर को दूध के साथ मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। खजूर में मौजूद फाइबर और दूध की हल्की रेचक प्रकृति मिलकर पाचन तंत्र को सुचारू बनाते हैं। बच्चों या वयस्कों, जिन्हें अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें रात को सोने से पहले खजूर और दूध का सेवन करना चाहिए। न्यूट्रिशनिस्ट सुझाव देती हैं कि खजूर के साथ अगर पीनट बटर (मूंगफली का मक्खन) को खाया जाए, तो यह थकान दूर करने में मदद करता है। 


Comments (0)

Leave a Comment