Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

क्लाउड कंप्यूटिंग में बेहतर करियर बनाने ये कोर्स करें

क्लाउड कंप्यूटिंग डेटा और प्रोग्रामिंग को दूरस्थ रूप से संग्रहीत और एक्सेस करने का एक तरीका है। यह आपके कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव पर जानकारी होस्ट करने के बजाय इंटरनेट का उपयोग करता है। संक्षेप में, इसे डेटा स्टोरेज और डिलीवरी पद्धति के रूप में देखा जा सकता है जो डेवलपर्स और गैर-डेवलपर्स दोनों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने, क्लाउड और ऑन-प्रिमाइसेस डेटा को कनेक्ट और साझा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। चूंकि व्यवसाय लगातार अपनी प्रक्रियाओं को डिजिटाइज़ कर रहे हैं और दक्षता बढ़ाने के लिए क्लाउड-आधारित समाधानों पर निर्भर हो रहे हैं, इसलिए इन प्रणालियों को संभालने में सक्षम पेशेवरों की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में, यदि आप भी क्लाउड कंप्यूटिंग में एक बेहतर करियर बनाना चाहते हैं, तो अपनी पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न क्लाउड आधारित कोर्स करके अपने कौशल को बढ़ा सकते हैं। ये विशेष कोर्स आपको आधुनिक तकनीकों जैसे जेमिनी, जेनरेटिव एआई और स्ट्रीमलिट के साथ एप्लिकेशन बनाने और उन्हें समझने का गहरा मौका देंगे।

इनमें से कुछ प्रमुख कोर्स इस प्रकार हैं

इंट्रोडक्शन टू लार्ज लैंग्वेज मॉडल- यह शुरुआती स्तर का माइक्रो-लर्निंग कोर्स आपको लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) की छोटी-छोटी बारीकियों से परिचित कराता है। इसमें एलएलएम के उपयोग और इसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए प्रॉम्प्ट ट्यूनिंग का इस्तेमाल करना सिखाया जाता है। इस कोर्स में ऐसे गूगल टूल्स भी शामिल किए गए हैं जिनकी मदद से आप स्वयं का जेनरेटिव ऐप बना सकेंगे, जो आज के डिजिटल परिदृश्य में अत्यधिक प्रासंगिक है।

प्रॉम्प्ट डिजाइन इन वर्टेक्स एआई- इस कोर्स में जेनरेटिव एआई आउटपुट को नियंत्रित करने, प्रभावी प्रॉम्प्ट तैयार करने और मार्केटिंग जैसे वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों में जेमिनी मॉडल को लागू करने के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से सिखाया जाता है। यह उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों को समझना चाहते हैं।

जेन एआई एप विथ जेमिनी और स्ट्रीमलिट- यह कोर्स आपको पायथन एसडीके, टेक्स्ट जेनरेशन और जेमिनी एपीआई के साथ कार्यात्मक निर्णय लेने और क्लाउड रन के साथ स्ट्रीमलिट एप्लिकेशन बनाने का तरीका सिखाएगा। यह डेवलपर्स को आधुनिक और स्केलेबल एआई-संचालित एप्लिकेशन बनाने की क्षमता प्रदान करता है।

इमेज जेनरेशनर- पिछले कुछ सालों में अनुसंधान और उद्योग दोनों ही क्षेत्रों में डिफ्यूजन मॉडल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इस कोर्स के जरिए आपको डिफ्यूजन मॉडल के सिद्धांतों को वर्टेक्स एआई के साथ जोड़कर सीखने से आपके कौशल निखरेंगे, जिससे आप रचनात्मक एआई समाधान विकसित कर सकेंगे।

मशीन लर्निंग सॉल्यूशंस ऑन वर्टेक्स- इस कोर्स के माध्यम से आपको मशीन लर्निंग के जटिल समाधानों को समझने और उन्हें लागू करने का अवसर मिलेगा, जो डेटा-संचालित निर्णय लेने और समस्याओं को हल करने के लिए महत्वपूर्ण है। ये सभी कोर्स न केवल आपको तकनीकी रूप से सशक्त करते हैं बल्कि आपको भविष्य की उन प्रौद्योगिकियों के लिए भी तैयार करते हैं जो क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्र को लगातार नया आकार दे रही हैं। इस प्रकार, इन कौशलों के साथ आप इस तेजी से विकसित हो रहे उद्योग में अपनी जगह बना सकते हैं और एक सफल करियर की नींव रख सकते हैं।


Comments (0)

Leave a Comment