Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

न्यू आर.डी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

शाहदरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में न्यू आर डी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सुभाष पार्क एवं वेलकम क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्रवासियों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नीरज अग्रवाल जी, श्रीमती शिवानी अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य संतोष शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना विकसित करना विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना का सुंदर संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का इस राष्ट्रभक्ति से ओत.प्रोत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।    

स्कूल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा को देखने के लिए नीचे इस लिंक पर क्लिक करें
https://www.youtube.com/watch?v=iMjrLRNBngc

Comments (0)

Leave a Comment