Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

आखिर, साउथ इंडियन एक्सेंट होना कोई समस्या क्यों है- रश्मिका

मुंबई । अपने साउथ एक्सेंट और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री ने हाल ही में पति विजय देवरकोंडा के साथ कॉफी विद करण सीजन 9 के एपिसोड में शिरकत करते हुए  अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। शो के दौरान अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। अभिनेत्री को अक्सर उनके साउथ इंडियन एक्सेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता रहा है। शो पर रश्मिका ने बताया कि जब से उन्होंने एक्टिंग शुरू की है, तब से उन्हें किसी न किसी बात पर ट्रोल किया जा रहा है। 

कभी उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए जाते हैं, तो कभी उनकी भाषा और एक्सेंट को लेकर मजाक बनाया जाता है। लेकिन उन्होंने कभी इन चीजों को अपने करियर के आड़े नहीं आने दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ एक इंडस्ट्री या एक भाषा तक सीमित नहीं रहना चाहती थीं, बल्कि वह हर जगह काम करना चाहती थीं और सभी भाषाएं बोलना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही अलग-अलग तरह की फिल्में करना शुरू कर दिया था, और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म तथा द गर्लफ्रेंड जैसी अलग जॉनर की फिल्मों में काम करने से उन्हें एक कलाकार के तौर पर बहुत संतुष्टि मिलती है। रश्मिका की हिंदी डायलॉग डिलीवरी पर अक्सर सोशल मीडिया पर सवाल उठते रहते हैं, जैसा कि उनकी पिछली फिल्मों थम्मा (2025), कॉकटेल 2 (2026), एनिमल, छावा और सिकंदर में देखने को मिला। 

इस पर रश्मिका ने बेबाकी से कहा कि वह समझ नहीं पातीं कि साउथ इंडियन एक्सेंट होना कोई समस्या क्यों है। उनका कहना है कि वह साउथ इंडिया से हैं, इसलिए उनका एक्सेंट स्वाभाविक रूप से वैसा ही होगा, और इस पर सवाल उठाना बिल्कुल बेतुकी बात है। इसके अलावा, अपनी फिल्मों में खुद डबिंग करने को लेकर रश्मिका ने कहा कि वह हमेशा अपने डायरेक्टर्स को ऑप्शन देती हैं। अगर डायरेक्टर को लगता है कि किसी दूसरे आर्टिस्ट की आवाज ज्यादा सूट करेगी, तो वह बुरा नहीं मानती हैं। लेकिन उनके डायरेक्टर्स ने हमेशा चाहा है कि वह खुद ही अपनी फिल्मों में डब करें। उनके लिए यह गर्व की बात है, क्योंकि सभी भाषाओं में खुद डब करना काफी मेहनत का काम है। 

Comments (0)

Leave a Comment