Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

करवा चौथ का व्रत इस वर्ष 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा

यह पर्व सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है।

करवा चौथ 2026: मुख्य तिथियां और मुहूर्त

व्रत प्रारंभ: सुबह 6ः31 बजे से

पूजा मुहूर्त: शाम 5ः38 बजे से 6ः56 बजे तक (अवधिः लगभग 1 घंटा 17 मिनट)

चंद्रोदय का समय: रात 8ः17 बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर को रात 10ः09 बजे


करवा चौथ की मुख्य परंपराएं

 सरगी: व्रत की शुरुआत सूर्याेदय से पहले सरगी खाकर होती है, जिसे सास अपनी बहू को देती हैं। इसमें फेनी, मिठाई, सूखे मेवे और सुहाग का सामान शामिल होता है।

निर्जला व्रत: महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास रखती हैं।

पूजा और कथा: शाम के समय शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की पूजा की जाती है और करवा चौथ की कथा सुनी जाती है।

चंद्र दर्शन और पारण: रात को चांद निकलने के बाद, छलनी से चांद और पति का चेहरा देखकर उन्हें अर्घ्य दिया जाता है, जिसके बाद जल पीकर व्रत खोला जाता है।

Comments (0)

Leave a Comment