Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन और परशुराम भवन निर्माण की मांग

नई दिल्ली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने दिल्ली में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग उठाई है। महासभा की कार्यसमिति की छमाही बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर दिल्ली सरकार से समाज के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई। बैठक में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के साथ-साथ परशुराम भवन के निर्माण की मांग को भी सर्वसम्मति से समर्थन दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि ब्राह्मण समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता और सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक व्यवस्थित व्यवस्था की आवश्यकता है। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इनमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता, अभावग्रस्त कन्याओं के विवाह में सहयोग, बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद मरीजों को अस्पतालों में उपचार के दौरान मदद देना शामिल रहा। महासभा के संरक्षक महामंडलेश्वर आचार्य राजेश ओझा जी, भागवत कथा वाचक दयालु जी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील वत्स, प्रदेश अध्यक्ष पंडित बीड़ी शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव कौशिक और कोषाध्यक्ष शिव कौशिक सहित महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री प्रवेश दिवाकर ने किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि परशुराम भवन के निर्माण के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए राजनीतिक स्तर पर भी समन्वित प्रयास किए जाने चाहिए। महासभा ने समाज के सभी सदस्यों से एकजुट होकर जनकल्याणकारी कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में पारित प्रस्तावों के माध्यम से दिल्ली सरकार से ब्राह्मण समाज के कल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।

Comments (0)

Leave a Comment