Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

प्रियंका ने कृष्ण भक्ति की राह चुनी

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज के लिए पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका पंडित अब फिल्मों की चकाचौंध से दूर कृष्ण भक्ति में जीवन बिता रही हैं। अपने करियर के दौरान प्रियंका ने भोजपुरी सिनेमा के कई चर्चित कलाकारों के साथ काम किया और एक समय वह इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल थीं।

हालांकि, करियर के दौरान सामने आए एक कथित एमएमएस विवाद ने उनकी पेशेवर जिंदगी को प्रभावित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका पंडित से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर अभिनेत्री ने स्पष्ट रूप से कहा था कि उसमें दिखाई देने वाली महिला वह नहीं हैं। उन्होंने वीडियो को फर्जी बताते हुए आरोप लगाया था कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि और करियर को नुकसान पहुंचाने के इरादे से इसे वायरल कर रहे हैं। प्रियंका के मुताबिक, विवाद के बाद उन्हें फिल्मों में पहले की तरह काम मिलना कम हो गया। धीरे-धीरे उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनानी शुरू कर दी। 

Comments (0)

Leave a Comment