Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

एआई से होगी निगरानी

इंस्टाग्राम पर अब अश्लील और हिंसक कंटेंट कम दिखेगा

नई दिल्ली । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अश्लील और हिंसक सामग्री को लेकर अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किया है। कंपनी की मूल संस्था मेटा ने बताया कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उन्नत मॉडल की मदद से ऐसे कंटेंट की पहचान की जाएगी, ताकि वह यूजर्स की रील्स, एक्सप्लोर और फीड में कम दिखाई दे। यह बदलाव खास तौर पर उन अकाउंट्स की पोस्ट पर लागू होगा, जिन्हें यूजर फॉलो नहीं करते।

मेटा के अनुसार, पहले आपत्तिजनक सामग्री की पहचान के लिए यूजर्स की शिकायत या पोस्ट छिपाने जैसी प्रतिक्रिया का इंतजार करना पड़ता था। अब एआई मॉडल पोस्ट का सीधे विश्लेषण करेंगे और इंस्टाग्राम की रिकमेंडेशन गाइडलाइंस पर खरी नहीं उतरने वाली सामग्री को सुझावों में शामिल होने से रोकने की कोशिश करेंगे। कंपनी का दावा है कि भारत में इन बदलावों के बाद रिकमेंड किए गए कंटेंट को लेकर यूजर्स की शिकायतें एक साल पहले की तुलना में करीब आधी रह गई हैं।

इंस्टाग्राम ने यूजर्स को कंटेंट पर नियंत्रण के लिए भी कई विकल्प दिए हैं। सेटिंग्स में जाकर संवेदनशील और राजनीतिक सामग्री कम दिखाई देने का विकल्प चुना जा सकता है। इसके अलावा ‘नॉट इंटरेस्टेड’ के जरिए किसी पोस्ट या रील पर अपनी पसंद जाहिर की जा सकती है। ‘हिडन वर्ड्स’ फीचर से कमेंट और मैसेज रिक्वेस्ट में खास शब्दों को फिल्टर किया जा सकता है। किशोरों के लिए भारत में ‘टीन अकाउंट’ की व्यवस्था भी लागू है। इसके तहत उन्हें डिफॉल्ट रूप से 13$ कंटेंट सेटिंग और उम्र के अनुरूप सुरक्षा मिलती है। हालांकि, मेटा ने स्पष्ट किया है कि ये बदलाव आपत्तिजनक कंटेंट पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं हैं, बल्कि उसे यूजर्स तक पहुंचाने वाली सिफारिशों को सीमित करने के उपाय हैं।

Comments (0)

Leave a Comment