Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

शरद कपूर के लिए सोनू सूद ने दिखाई दरियादिली

मुंबई । हर किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वाले सुपर स्टार सोनू सूद ने एक फिर दरियादिली दिखाई है। अभिनेता सोनू सूद फेमस एक्टर शरद कपूर के लिए संकट की घड़ी में उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। सोशल मीडिया के जरिए से शरद कपूर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। 

इस वीडियो में उन्होंने स्वीकार किया था कि वह पिछले कुछ सालों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, मानसिक तनाव और काम की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपनी लाचारी बयां करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के साथियों से काम और मदद की गुहार लगाई थी। सुपर स्टार सोनू सूद हमेशा से ही जरूरतमंदों के लिए मसीहा का किरदार निभाते आए हैं। जब उन्हें शरद कपूर की दयनीय स्थिति और उनके पैरों की गंभीर चोट के बारे में पता चला, तो वह खुद को रोक नहीं पाए। हाल ही में सोनू सूद ने पर्सनली शरद कपूर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों एक्टर्स के बीच लंबी बातचीत हुई। सोनू ने न केवल शरद का हालचाल जाना, बल्कि उनकी सेहत को लेकर गहरी चिंता भी जताई। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दोनों के बीच एक गहरी और भावनात्मक बातचीत साफ देखा जा सकता है। शरद कपूर पिछले कुछ समय से फिजीकली कमजोर हो चुके हैं।

 बार्सिलोना में फुटबॉल खेलने के दौरान उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें चलने-फिरने के लिए वॉकिंग फ्रेम का सहारा लेना पड़ रहा है। उनकी समस्या को देखते हुए सोनू सूद ने फौरन डॉक्टरों की एक टीम और जरूरी मेडिकल सप्लाई का इंतजाम किया। शरद कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 90 के दशक में की थी। उन्होंने दस्तक, लक्ष्य, एलओसी कारगिल और जय हो जैसी कई फेमस फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी। स्पेशल रूप से शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की अहम भूमिका वाली फिल्म जोश में उनके द्वारा निभाया गया रोल आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है। शरद कपूर ने अपनी अपील में कहा था कि उन्हें पैसों से ज्यादा काम की जरूरत है ताकि वह सम्मान के साथ अपनी लाइफ दोबारा शुरू कर सकें। हालांकि पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड से दूरी और तबीयत बिगड़ने के कारण वह आर्थिक और मानसिक मोर्चे पर कमजोर पड़ चुके थे। 


Comments (0)

Leave a Comment