Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

साथ नजर आए शिखर और अनन्या तो उडने लगी अफवाहें

नई दिल्ली । एक बार फिर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे चर्चाओं में आ गई हैं। इसकी वजह एक शादी में उनकी मौजूदगी थी जहां वो नजर आईं। हाल ही में अनन्या जोधपुर, राजस्थान में अपनी एक दोस्त की शादी में गई थीं जहां वीर पहाड़िया और शिखर पहाड़िया भी पहुंचे थे।

 इस शादी समारोह में लोगों की नजरें अनन्या और शिखर की जोडी पर ज्यादा गईं। अनन्या पांडे और शिखर पहाड़िया कुछ ही समय के अंदर एक साथ कई बार नजर आ चुके हैं, जिससे कई लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें करने लगे हैं। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अफवाहें भी उड़ने लगी हैं कि दोनों काफी करीब आने लगे हैं। मालूम हो कि शिखर पहाड़िया पहले से ही जाह्नवी कपूर को डेट कर रहे हैं। दोनों पिछले कई सालों से एक ही साथ रिश्ते में हैं। ऐसे में अनन्या संग उनकी मौजूदगी कई लोगों को खल रही है। अनन्या और शिखर कुछ वक्त पहले गणेश चतुर्थी के समय भी साथ दिखे थे। दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहना था, जो पहली बार नहीं हुआ था। 

दोनों कई मौकों पर एक ही जैसे कपड़े पहने नजर आए। इन्हीं सब कारणों से अनन्या और शिखर के क्लोज बॉन्ड पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच क्या रिश्ता है, इसे लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की जा सकती। दोनों वैसे एक ही साथ स्कूल में पढ़ चुके हैं। जाह्नवी, अनन्या और शिखर की दोस्ती काफी पुरानी बताई जाती है। बात करें शिखर पहाड़िया की, तो वो एक करोड़पति बिजनेसमैन हैं। उनका परिवार राजनीति से ताल्लुक रखता है। शिखर के दादा सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम रह चुके हैं और भारत के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री रहे। 

Comments (0)

Leave a Comment