Sun, Apr 28, 2024
image
निर्देशक आर. बाल्की हुए आराध्या के मुरीद /24 Aug 2023 11:21 AM/    361 views

घूमर का क्लाइमेक्स सीन बताया है बिग बी की पोती ने

मुंबई । बालीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की घूमर रिलीज हो गई। कई क्रिकेट स्टार इस फिल्म को काफी अच्छा रिव्यू दे चुके हैं। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि घूमर का क्लाइमेक्स सीन अभिषेक-ऐश्वर्या राय की 11 साल की प्यारी बिटिया आराध्या बच्चन के आइडिया से तैयार हुआ है। अभिषेक ने कहा कि फिल्म का ये सीन मेरे लिए सबसे खूबसूरत था। डायरेक्टर आर. बाल्की ने भी इस बारे में बताते हुए कहा कि अभिषेक, आराध्या को इस क्लाइमेक्स के बारे में बता रहे थे। सीन सुनने के बाद आराध्या ने कहा कि क्यों न इस सीन में आप थोड़ा सा घूमर करें और फिर चुप-चाप वहां से निकल जाएं। सभी को आराध्या का ये आइडिया काफी पसंद आया। 
एक बच्ची के लिए ऐसा आइडिया और चीजों को समझना बहुत प्यार और गहराई दर्शाता है। इसके लिए आराध्या का बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।दरअसल घूमर में अभिषेक एक कोच की भूमिका में हैं। वे एक ऐसी क्रिकेटर लड़की को ट्रेंड करते हैं, जो एक्सीडेंट में दायां हाथ गंवा चुकी है। कड़े संघर्ष के बाद वह ट्रॉफी जीतने में सफल हो जाती है। इसके बाद क्लाइमैक्स में अभिषेक विक्ट्री डांस करने लगते हैं। अब अभिषेक ने खुलासा किया है कि डांस कराने का आइडिया आराध्या का था।

Leave a Comment