Sun, Apr 28, 2024
image
शलभ के साथ काम्या की शादीशुदा जिंदगी बहुत खुशनुमा है /05 Jan 2023 02:26 PM/    204 views

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी

राहुल शर्मा
नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हो चुके हैं। बुधवार को ख्यात टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान राहुल गांधी जहां सफेद टी शर्ट में थे वहीं काम्या पंजाबी काली जैकेट और सफेद सूट में नजर आईं। हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई काम्या पंजाबी एक प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री हैं। 43 वर्षीय काम्या कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। काम्या पंजाबी 2013 में बिग बॉस सीजन 7 में हिस्सा लेने के बाद चर्चा में आई थी। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री काम्या कई सफल टेलीविजन शो का हिस्सा रह चुकी हैं। काम्या ने अस्तित्व एक प्रेम कहानी बनूं मैं तेरी दुल्हन मर्यादा लेकिन कब तक क्यों होता है प्यार पिता का घर जैसे फेमस टेलीविजन शो में काम किया है। काम्या पंजाबी ने फरवरी 2020 में पंजाबी बिजनेसमैन शलभ डांग के साथ विवाह रचाया। काम्या सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया में वह अपने पति के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं जो लोगों का खूब ध्यान खींचती हैं।  शलभ डांग के साथ काम्या की यह दूसरी शादी थी। इसके पहले काम्या ने 2003 में बंटी नेगी से शादी की। 10 साल तक दोनों की जिंदगी बहुत अच्छी चली लेकिन उसके बाद में दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और उनका तलाक हो गया। काम्या और बंटी की एक बेटी भी है। शलभ के साथ काम्या की शादीशुदा जिंदगी बहुत खुशनुमा है। काम्या हमेशा सोशल मीडिया में शलभ के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। काम्या अक्सर अपने पति शलभ के साथ बाहर घूमने जाती रहती हैं। काम्या हमेशा सोशल मीडिया में अपने पति के साथ फोटो शेयर करती हैं। 2001 से टीवी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली काम्या पंजाबी ने 2021 से राजनीति में एंट्री की। साल 2021 में उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन की थी। काम्या इंस्टाग्राम पर भी बहुत सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर काम्या के 1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

  • Hello World! https://49lq9s.com?hs=7de7376951b9f12442c7c18d65ee2f00&

    vgdxhe

    07 Feb 2023 02:25 PM

Leave a Comment