Fri, May 16, 2025

Home/ राष्ट्रीय / संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में जुटे नेता

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में जुटे नेता

बजट को लेकर हुई चर्चा

30 Jan 2023 01:22 PM 676 views

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में जुटे नेता

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र (बजट सेशन 2023) से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल के साथ कई विपक्षी नेता शामिल हुए। केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कई विपक्षी दल के नेताओं ने भी इसमें भाग लिया। यह बैठक हर संसद सत्र से पहले आयोजित की जाती है। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि इस सत्र में कुल 27 बैठक होनी है। 
 
दो भागों में होगा बजट सत्र
सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार इस बार बजट सत्र दो हिस्सों में होगा। पहला भाग 31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। वहीं, दूसरा हिस्सा 6 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच 13 मार्च को अवकाश रहेगा। इस सत्र में कई मंत्रालयों द्वारा अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी।