Sat, Apr 27, 2024
image
नए मिशन की तलाश में हूं-सुनील /25 Jul 2023 12:47 PM/    406 views

रेहड़ी पर भुट्टे भूनते नजर आए एक्टर सुनील ग्रोवर

मुंबई । एक्टर सुनील ग्रोवर इन दिनों एक से बढ़कर एक विडियो जारी कर रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने रेहड़ी पर भूट्टे सेंकने का वीडियो जारी किया है। गौरतलब है कि गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार से घर-घर में फेमस हुए सुनील ग्रोवर सबके फेवरेट हैं। वे हर किरदार में अपनी छाप छोड़ ही जाते हैं। हालांकि, अब वे स्क्रीन पर कम दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस हर समय ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि सुनील क्या कर रहे हैं। इस बीच सुनील ग्रोवर को एक वीडियो सामने आया हैं। सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो रोड साइट एक रेहड़ी पर भुट्टे भूनते हुए नजर आ रहे हैं। इस रेहड़ी पर फ्रूट्स और छल्लियां भी हैं। सुनील बड़ा ही मन लगा कर चुल्हे पर भुट्टा भूनते दिख रहे हैं। सिर पर गमछा लिए, घुटने उठाए बैठ सुनील भुट्टे को बड़े ही मजे से पंखा दे रहे हैं। 
सुनील के इस वीडियो को देख ऐसा लगा रहा है जैसे सच मैं ये सुनील नहीं बल्कि कोई भुट्टा भूनने वाला है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- नए मिशन की तलाश में हूं।
हालांघ्कि वीडियो पर सुनील के फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है कि, अरे भैया ये क्या कर रहे हो भुट्टे भून रहे हो। एक फैन ने लिखा- सर आपका वेट करते करते थक गए अब तो कपिल शर्मा के शो पर आ जाओ। वहीं, कुछ लोग सुनील के अगले प्रोजेक्ट के बारे में भी सवाल कर रहे हैं। बता दें कि सुनील ग्रोवर 7 सितंबर को रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा भी नजर आएंगी। वहीं, दीपिका पादुकोण भी फिल्म में कैमियो करती दिखेंगी। 

Leave a Comment