Sat, Apr 26, 2025

Home/ राष्ट्रीय / पेंशन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पेंशन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों का संवैधानिक हक़ है-उपाध्यक्ष

23 Sep 2022 04:05 AM 684 views

पेंशन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पवन शर्मा
दादरी। विकास खंड दादरी के सभागार मे अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह की अध्यक्षता एवं अटेवा जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार के संचालन में किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा पुरानी पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों का संवैधानिक हक़ है जिसके लिए अटेवा संगठन संघर्षरत है।
संघर्ष के बल पर राजस्थान झारखंड एवं छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन को बहाल कराया गया है। एनपीएस एवं निजीकरण शिक्षको कर्मचारियों एवं देश की अर्थव्यवस्था के लिए किसी भी दशा में ठीक नहीं है। नई पेंशन व्यवस्था के अंतर्गत की जाने वाली कटौती का देश में आने वाले वक्त में देश का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा। एनपीएस एवं निजीकरण का संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विरोध जारी है। प्रदेश संगठन मंत्री रजत प्रहरी ने  कहा कि संघर्ष की बदौलत पारिवारिक पेंशन डेंथ ग्रेजुएटी एवं कटौती के 60 अंश टैक्स फ्री आदि सुविधाओं को उत्तर प्रदेश में हासिल किया गया। पुरानी पेंशन देश के शिक्षक एवं कर्मचारियों की भविष्य की आर्थिक सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा सवाल है जिस पर केंद्र सरकार का गम्भीर होना होगा।
पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर संघ के रिजवान अहमद ने कहा कि नई पेंशन एवं सरकारी विभागों के निजीकरण शिक्षकों एवं कर्मचारियों एवं देश की की अर्थव्यवस्था के हित में नहीं है जिसको लेकर  देश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान राज्यों की सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर अपने राज्यों के कार्मिकों के भविष्य की आर्थिक सामाजिक सुरक्षा का सुरक्षित करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष यतीश शर्मा ने कहा कि अटेवा पुरानी पेंशन बहली का प्रयाय बन चुका पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूरे देश में संघर्ष एवं संवाद जारी है जो अंत तक रहेगा। इस मौके पर एग्रीकल्चर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिला मंत्री राजीव भारद्वाज अटेवा जिला महामंत्री राम प्रवेश पाल रोहितश सिंह सतेंद्र कुमार छत्रपाल सिंह संजय कुमार भूरा सिंह संजय राठी कुलदीप कुमार धीरेज नरेश कुमार प्रमोद कुमार विशाल आदेश संजय नागर आदि ने संबोधित किया।

image

पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा।