Sat, Apr 26, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / मौत की सजा पा चुके नेवी के पूर्व अफसरों की याचिका स्वीकार

मौत की सजा पा चुके नेवी के पूर्व अफसरों की याचिका स्वीकार

जल्द उस पर सुनवाई करेगी

24 Nov 2023 12:17 PM 183 views

मौत की सजा पा चुके नेवी के पूर्व अफसरों की याचिका स्वीकार

दोहा । भारत को खुश करने वाली एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि कतर में जिन भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अफसरों को फांसी की सजा सुनाई गई है, इस मामले में कतर की अदालत ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है और जल्द उस पर सुनवाई करेगी। कतर की कोर्ट जल्द ही उनकी अपील पर सुनवाई कर सकती है। बता दें कि नौसेना के इन आठ पूर्व अफसरों को कतर में फांसी की सजा सुनाई गई है। आठ पूर्व नेवी अफसरों की मौत की सजा के खिलाफ भारत सरकार ने यह याचिका दायर की है। कतर की अदालत ने 23 नवंबर 2023 को इसे स्वीकार कर लिया और अब अपील का अध्ययन कर जल्द इस पर सुनवाई शुरू करेगी। बता दें कि भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अफसर कतर में देहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज नामक कंपनी के लिए काम कर रहे थे। अगस्त 2022 में  इन सभी को गिरफ्तार किया गया। कतर की सरकार ने नौसेना के पूर्व अफसरों पर लगाए गए आरोपों की जानकारी नहीं दी है। बीती 26 अक्तूबर को कतर की अदालत ने इन पूर्व अफसरों को मौत की सजा सुना दी।