Wed, May 31, 2023
Breaking News
image
अदाकारा ने लाइमलाइट लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी /14 Mar 2023 11:12 AM/    53 views

रैंप वॉक पर उतर आई 70 साल की जीनत अमान

एक बार फिर बॉलीवुड की 70 साल की अदाकारा जीनत अमान पुराने दिनों को याद करने के लिए रैंप वॉक पर उतर आई है। एफडीसीआईएक्स लक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन  अदाकारा ने लाइमलाइट लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वह फैशन डिजाइनर शाहीन मन्नान के लिए रैंप पर उतरी थी। उनकी तस्वीरें देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि जीनत अमान के आगे सब फीके हैं। रेड एंड ब्लैक आउटफिट पहन वह जिस अंदाज में रैंप पर उतरी वह देखने लायक था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक पैंट और मैचिंग फुटवियर के साथ पेयर किया था।  साथ में सनग्लासेस जीनत अमान के लुक को रॉयल बनाने का काम कर रहे थे।  एक्ट्रेस ने डीवा की तरह अपने ग्रे बालों वाले लुक को फ्लॉन्ट किया। ज़ीनत अमान ने अपनी स्माइल से पूरे माहौल को रंगीन कर दिया। रैंप पर वापसी करने पर ज़ीनत अमान काफी खुश नजर आ रही थी। उन्होंने कहा-  मैंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और पिछले कुछ वर्षों में मैंने कई रैंप पर वॉक किया है। बड़ी उम्र की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए फिर से ऐसा करना रोमांचक है । 

Leave a Comment