Sun, Apr 28, 2024
image
पठान के बाद जवान में दिखेगा शाहरुख का दम /07 Sep 2023 11:02 AM/    57 views

सिनेमाघरों में रिलीज हुई जवान

नई दिल्ली । जिस पल का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे, आज वो पल आ ही गया। जी हां शाहरुख खान स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर हर कोई एक्साइटेड नजर आ रहा है और जवान की धमाकेदार एडवांस बुकिंग ये बताने के लिए काफी है कि फैंस किस कदर शाह रुख की मूवी के लिए क्रेजी हैं।
कितनी स्क्रीन पर रिलीज हुई है जवान शाह रुख खान हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं, जिनके फैंस पूरी दुनिया में मौजूद हैं। उनकी हर नई फिल्म की रिलीज का हर किसी को इंतजार रहता है। 7 सितंबर यानी आज जवान पूरी दुनिया में रिलीज हो गई है। इस बीच गौर करें जवान के स्क्रीन काउंट की तरफ तो पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार भारत में शाह रुख खान की जवान करीब 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
जबकि ओवरसीज ये आंकड़ा करीब 4500 स्क्रीन के आस-पास मौजूद है, जिसके चलते वर्ल्डवाइड जवान लगभग 10000 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। इससे पहले इस साल आई शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान इंडिया में 5000 स्क्रीन और इंटरनेशनल मार्केट में करीब 2700 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। अक्सर फैंस अपने फेवरेट स्टार को बड़े पर्दे पर ज्यादा समय तक देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। शाहरुख खान की जवान में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। तरण आदर्श के अनुसार फिल्म जवान की समय सीमा करीब 3 घंटे यानी 2 घंटे 49 मिनट के आस-पास है। सेंसर बोर्ड की ओर से किंग खान की इस 
फिल्म जवान शाहरुख खान के लिए बेहद खास है। इस मूवी में वह करीब 6-7 अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं। इस बात का खुलासा शाहरुख ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दुबई के बुर्ज खलीफा पर किया था। इन सभी रोल में एक्टर का लुक अलग और शानदार दिखाया गया है।
इतना ही नहीं किंग खान अपने फिल्मी करियर में पहली बार बाल्ड लुक में भी दिखाई दिए हैं। जवान में शाह रुख खान के ये अलग-अलग लुक्स और किरदार लंबे समय से चर्चा का विषय बने हुए हैं। साथ ही मूवी में धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की भी भरमार है।
अपने 31 साल के फिल्मी करियर के दौरान पहली बार शाह रुख खान साउथ सुपरस्टार नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। मशहूर फिल्ममेकर एटली के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में शाह रुख और नयनतारा को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं जवान में आपको विजय सेतुपति भी निगेटिव रोल में दिखाई देंगे।
शाह रुख खान और उनकी लेटेस्ट फिल्म जवान का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के लिए बंपर एडवांस बुकिंग को मद्देनजर रखते हुए देश के कई अलग-अलग राज्यों में मॉर्निंग शो और लेट नाइट शो की शुरुआत की गई है। जहां मुंबई के गैटी सिनेमा हॉल में सुबह 6 बजे से श्जवानश् के मॉर्निंग शो की शुरुआत हुई है।

Leave a Comment