Sat, Apr 26, 2025

Home/ खेल / अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा हेनरी निकोल्स ने

अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा हेनरी निकोल्स ने

ऐसे पांचवें बल्लेबाज बने निकोल्स

18 Mar 2023 12:59 PM 282 views

अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा हेनरी निकोल्स  ने

सुनील शर्मा
नई दिल्ली, । न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने करियर का पहला दोहरा शतक जमाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 240 गेंदों में 15 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 200 रन बनाए। इसके अलावा केन विलियमसन (215) ने भी दोहरा शतक जमाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच रिकॉर्ड साझेदारी भी हुई। केन विलियमसन और हेनरी निकोल्स के दोहरे शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 123 ओवर में 580/4 के स्कोर पर घोषित की। निकोल्स ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और इसी के साथ न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में बड़ा पल देखने को आया। न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब दो बल्लेबाजों ने एक ही पारी में दोहरा शतक जमाया हो। वैसे, विश्व क्रिकेट में यह 18वां मौका है, जब एक पारी में दो बल्लेबाजों ने दोहरे शतक जमाए हो।
केन विलियमसन (215) और हेनरी निकोल्स (200’) ने श्रीलंका के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट में तीसरे विकेट के लिए 363 रन की साझेदारी है। विलियमसन-निकोल्स न्यूजीलैंड की ऐसी पहली जोड़ी बन गई है, जिसने एक से ज्यादा बार 300 या ज्यादा रन की साझेदारी की हो। इससे पहले विलियमसन और निकोल्स ने पाकिस्तान के खिलाफ क्राइस्टचर्च में चौथे विकेट के लिए 369 रन की साझेदारी की थी। हेनरी निकोल्स ऐसे पांचवें बल्लेबाज बने, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ परफेक्ट 200 रन बनाए। केन विलियमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ हैमिल्टन में 2018/19 में यह कमाल किया था। इसके बाद रॉस टेलर ने 2018/19 में वेलिंगटन में बांग्लादेश के खिलाफ 200 रन की पारी खेली थी। डेवोन कॉनवे ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 2021 में 200 रन बनाए थे। फिर केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची में पिछले साल 200 रन बनाए थे।