Sun, Apr 28, 2024
image
पहली बार मीडिया के सामने आकर बोलीं आदिल की गर्लफ्रेंड तनु चंदेल /16 Feb 2023 12:23 PM/    189 views

राखी सावंत पर्सनल लाइफ में इन दिनों काफी उथल-पुथल

नई दिल्ली।  एक्ट्रेस और मॉडल राखी सावंत की पर्सनल लाइफ में इन दिनों काफी उथल-पुथल मची हुई है। राखी और उनके पति आदिल खान दुर्रानी की शादी को लेकर लगातार नए अपडेट्स आ रहे हैं। हाल ही में राखी ने अपने घ्पति आदिल पर मारपीट करने और उन्हें धोखा देने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी ने अपने पति के खिलाफ केस किया है, जिसके बाद से आदिल जेल में बंद है। आदिल पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें जमानत मिल जाए, लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं, अब इसी बीच आदिल की गर्लफ्रेंड तनु चंदेल पहली बार मीडिया के सामने आई हैं। इस पूरे मामले का सच बताया है।
 
तनु ने बताया अपने और आदिल के रिश्ते का सच
राखी सावंत ने हाल ही में मीडिया के सामने दावा किया था कि तनु चंदेल प्रेग्नेंट हैं। यही नहीं, आदिल और तनु ने मिलकर उन्हें धोखा दिया है। वहीं, अब पहली बार आदिल की कथित गर्लफ्रेंड तनु मीडिया के सामने आईं हैं। इस दौरान जब तनु से पूछा गया कि क्या उन्होंने राखी और आदिल का घर बर्बाद किया है? इस पर तनु ने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ’लोग तो मोदी के बारे में भी बहुत कुछ बोलते हैं तो क्या वो रही हो गया।’
 
मैं क्या हूं मुझे पता है
इसके बाद तुन ने कहा, ’बोलने को तो हर कोई सही भी है गलत भी है, लेकिन सामने वाला क्या सोचता है उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता और मैं क्या हूं मुझे पता है। मेरी राखी से 2 या 3 बार मुलाकात हुई है और उस दौरान मैंने उससे बहुत प्यार से बात की है।’
 
यूजर बोले- राखी ने आदिल और इसे फेमस कर दिया
तनु चंदेल के इस वीडियो पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स तनु को ट्रोल करते दिख रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ’आप लोग इसे इतना महत्व क्यों दे रहे हैं, ये बस लाइमलाइट लेना चाहती है।’ वहीं, दूसरा यूजर लिखता है, ’राखी ने आदिल और इसे फेमस कर दिया।’ एक ने लिखा, ’ये झूठी है।’ एक दूसरा यूजर लिखता है, ’इसके चेहरे से दिख रहा है ये झूठ बोल रही है।’

Leave a Comment